{"_id":"598758b04f1c1be6638b46f8","slug":"201502042288-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेड़ लगाने का लक्ष्य लगभग पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेड़ लगाने का लक्ष्य लगभग पूरा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औड़िहार (गाजीपुर)। वन क्षेत्र सैदपुर 18 खंडों में 66 हजार पेड़ लगाएगा। इससे 46 हेक्टेयर भूमि हरे वृक्षों से आच्छादित हो सकेगी। शासन ने इसके लिये पांच लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। वन विभाग की मानें तो ब्लाक के सभी 87 गांव में 75-75 पेड़ लगाए जाएंगे। सैदपुर के आठ गांव पटना, रावल, औड़िहार, सिधौना, खरौना, गोपालपुर, फुलवारी तथा शादी-भादी में 100-100 पेड़ लगाए गए हैं। वन विभाग द्वारा जिन भूमि खंडों में पौधरोपण किया गया है, वह रेलवे लाइन एवं सड़क के किनारे तथा ग्राम समाज की खाली भूमि पर लगाए गए हैं।
वन क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि सैदपुर वन क्षेत्र में पेड़ लगाने का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में अभी पौधरोपण का कार्य बाकी है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग द्वारा पेड़ अवश्य लगा दिए गए है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं है। लगाये गये पौधों में फलदार वृक्ष का अभाव है।