फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पानी भरे सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

पानी भरे सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

Fri, 28 Jul 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पानी भरे सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर
नंदगंज (गाजीपुर)। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित बाजार की सड़क पूरी तरह से बेजार हो चुकी है। हर कदम मौजूद बड़े-बड़े गड्ढों में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के अंदर मौजूद गड्ढों की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग गड्ढों को भरवाने के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित बाजार की सड़क से पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से लोगों के घरों का पानी भी सड़क पर बहता रहा है। बारिश होने पर स्थिति और भी नारकीय हो जाती है। मार्ग झील के रूप में तब्दील हो जाता है। इस सड़क पर एक माह से पानी लगा हुआ है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। चारों तरफ पानी दिखाई देने और कोई दूसरा रास्ता नजर न आने पर मजबूरी में लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश है। सड़क की हालत पहले से ही खस्ताहाल थी, पानी लगने से बची-खुची सड़क भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है। आवागमन करने वाले जो लोग इस बात से अवगत है कि पानी के अंदर मौजूद गड्ढे की गहराई क्या है, वह तो बच-बचाकर निकल जा रहे हैं, लेकिन अंजान लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पानी के बीच से तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने के दौरान पैदल आवागमन करने वालों के ऊपर गंदे पानी का छीटा पड़ रहा है। समस्या को लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ जहां खराब सड़क और पानी की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कत हो रही है, वहीं संबंधित विभाग समस्या के समाधान को लेकर चुप्पी साधे हुए है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नागरिक सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed