फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2000 people got themselves tested at health fairs organised at 62 centres.

Ghazipur News: 62 केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में 2000 लोगों ने कराई जांच

Sun, 02 Nov 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
2000 people got themselves tested at health fairs organised at 62 centres.
सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह आयोजित जन आरोग्य मेला में जांच के बाद मरीजों को दवाएं लिखते डॉ
गाजीपुर। जनपद के 62 स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में करीब दो हजार मरीजों ने अपनी जांच कराई। इनमें सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने 58 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाएं वितरित कीं। मरदह विकासखंड में स्थित एक सीएचसी और तीन पीएचसी पर भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें कुल 115 मरीजों ने परीक्षण, परामर्श और निशुल्क दवा वितरण का लाभ लिया।मरदह सीएचसी पर डॉ. अवधेश प्रसाद ने 43, पीएचसी मटेहूं पर डॉ. राजीव गोड़ ने 22, पीएचसी पांडेयपुर राधे पर डॉ. आसिफ लारी ने 30 और पीएचसी अविसहन पर डॉ. इमरान उस्मानी ने 20 मरीजों का इलाज किया।मेले में लीवर के 13, सांस के 18, बुखार के 17, पेट दर्द के 8, हाईपरटेंशन के 11, सर्दी-जुकाम खांसी के 19 तथा अन्य बीमारियों के 29 मरीजों का उपचार किया गया। जनपद के अन्य केंद्रों पर भी मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed