{"_id":"6ae4f9db7b880bf82c0f59f3","slug":"200-people-are-arriving-daily-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-163083-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रोज 200 लोग मौसमी बीमारियों के पहुंच रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रोज 200 लोग मौसमी बीमारियों के पहुंच रहे
विज्ञापन
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। एक सप्ताह से प्रतिदिन 200 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर ओपीडी में उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व तक यह संख्या केवल 150 थी। एक सप्ताह में मौसमी बीमारियों के 50 मरीज प्रतिदिन बढ़े हुए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खासी, जुकाम, बदन दर्द आदि बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम व तापमान में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
इस मौसम में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में थोड़ी भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने पर मरीजों को तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। साथ ही अपने आहार को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
ज्यादा तला हुआ व फास्टफूड का सेवन करने से बचना चाहिए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल ओपीडी के चिकित्सकों को मरीजों का गंभीरता के साथ उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।