{"_id":"65c513d6b71b27fc6a017058","slug":"20-people-have-been-interrogated-evidence-found-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-110409-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 20 लोगों से हो चुकी है पूछताछ, मिले सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 20 लोगों से हो चुकी है पूछताछ, मिले सबूत
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में श्वेता हत्याकांड में खुलासे के करीब पहुंच गई है। इस मामले में अब तक 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान पुलिस को कुछ ठोस सबूत मिले हैं, जिसे पुख्ता करने में लगी है।
मामले में खुलासे में लगीं पुलिस की टीमें कई जगहों पर दबिश दे चुकी हैं। इस दौरान 20 लोगों को उठाकर पूछताछ की हैं। इनमें कुछ लोगों पर पुलिस को संदेह भी है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इस हत्याकांड से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। पुलिस मृतका के पति की मौत के बाद से लेकर उस स्कूल तक से जुड़े लोगों पूछताछ कर रही है, जहां वो पढ़ाने जाती थी।
गांव में लोग बता रहे हैं मृतका के ससुर ने तीन मंडा भूमि लगभग 8 लाख रुपये में बिक्री थी, जिसे भी पुलिस जांच पड़ताल में शामिल करते हुए आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शिक्षिका हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 20 लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।