फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20% of the ARTO office work remains incomplete; it was scheduled for completion in April.

Ghazipur News: अप्रैल में होना था पूरा, एआरटीओ कार्यालय का 20 % काम अधूरा

Sun, 07 Jun 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
20% of the ARTO office work remains incomplete; it was scheduled for completion in April.
निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय। संवाद
भड़सर। जंगीपुर थाना के पास निर्माणाधीन सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) भवन का निर्माण कार्य इस वर्ष अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ। अब तक लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो सका है। शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में एआरटीओ कार्यालय बीते लगभग 45 वर्षों से संचालित हो रहा है। शुरुआती दौर में इसका संचालन शहर में स्थित पूर्ति कार्यालय के पास स्थित सरकारी भवन से शुरू हुआ था। बाद में भीड़ और जाम की समस्या के कारण इसे बड़ी बाग स्थित एक किराये के भवन में स्थानांतरित किया गया। भवन जर्जर होने के कारण कुछ वर्षों बाद कार्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास किराये के भवन में चला गया। वर्तमान में एआरटीओ कार्यालय अतरौली स्थित एक निजी भवन में संचालित हो रहा है। अब एआरटीओ कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की ओर से इस परियोजना के लिए लगभग 13.29 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। करीब 7000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बन रहे इस भवन के निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में दो तल की ढलाई पूरी हो चुकी है तथा चहारदीवारी का अधिकांश कार्य भी समाप्त होने की ओर है। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही कार्यालय का संचालन नए भवन से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed