फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 new sub centers will be built in the district, land marked

जिले में 20 बनेंगे नए सब सेंटर, भूमि चिन्हित

Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
20 new sub centers will be built in the district, land marked
जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए शासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 20 नए सबसेंटर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) का निर्माण कराया जाएगा। आबादी के नजदीक ही भूमि चिह्नित कर ली गई है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ तत्काल मिल सके। प्रत्येक भवन के निर्माण पर 30 लाख 42 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कार्यदायी संस्था को सौंपी गई है। निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं सामान्य प्रसव के साथ दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए आज भी दूर-दराज क्षेत्रों में और निजी चिकित्सकों के पास जाने के लिए विवश होना पड़ता है। यही नहीं करीब 200 ऊपर सब सेंटरों को निजी भवनों में किराये पर संचालित होते हैं। वहीं कई सब सेंटर जर्जर होने से हादसे का भय भी बना रहता है। ऐसे में शासन ने उन इलाकों और सब सेंटरों को चिह्नित किया। जहां के लोगों को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। उन जगहों पर भूमि चिह्नित कर नए भवन निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की थी। इधर जिला प्रशासन सेंटर निर्माण के लिए जमीन चिह्नित के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था, जिससे कार्य जल्द से शुरू हो सके। इधर भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया भी लगभग पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में भवन निर्माण को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई है। भवन निर्माण के बाद ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

यहां बनेंगे नए सब सेंटर
गाजीपुर। जिले के बाराचंवर ब्लाक में नरायणपुर, डेहमा, भदौरा ब्लाक में दिलदानगर द्वितीय, देवकली में पौटा, जेवल, गोड़ऊर के अमरूपुर, लउआडीह, अवथही, पलिया, जखनिया के हरदासपुर कला, सोनहरा, खेताबपुर, रघुबर, करंडा के पुरैना, मरदह के बरेंदा और मुहम्मदाबाद के नवापुरा, ब्रम्हदासपुर, हरिहरपुर, कोठिया और गौरा में सब सेंटर का निर्माण होगा। इसके स्थापित होने से वहां के लोगों को चिकित्सकीय सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 20 नए सब सेंटर निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। भूमि चिन्हित होने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू होगा।
- डा. केके वर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed