फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 cases of Dengue and 26 of Malaria reported; all have recovered.

Ghazipur News: डेंगू के 20 और मलेरिया के 26 मामले आए, सभी हुए स्वस्थ

Thu, 01 Oct 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 cases of Dengue and 26 of Malaria reported; all have recovered.
गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राम कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत शपथ दिलाकर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक डेंगू के 20 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें 16 मरीज अन्य प्रांतों और जनपदों से ग्रसित होकर आए हैं। इसी प्रकार मलेरिया के 26 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें से 18 मरीज अन्य प्रांतों से ग्रसित होकर आए हैं।उपचार के बाद सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों के रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गई है। टीम घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed