फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2 km road uprooted in just four days

Ghazipur News: सिर्फ चार दिन में उखड़ गई 2 किमी की सड़क

Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
2 km road uprooted in just four days
दिलदारनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दिलदारनगर-अरंगी - खजूरी मार्ग बनने के चार दिन बाद ही उखड़ गई। अभी तक दो किमी ही सड़क बनी है, जबकि चार किलोमीटर सड़क बनानी है। बुधवार को मानक विहीन निर्माण का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। दिलदारनगर-अरंगी - खजूरी मार्ग यूपी से कर्मनाशा नदी को पार कर बिहार को जोड़ती है। इस मार्ग पर रोज 100 से अधिक वाहनों का आवागमन है। जर्जर हाल में पहुंच चुकी इस सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत हुई है। एक सप्ताह पहले सड़क बननी शुरू हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि सड़क के अगले हिस्से में पिचिंग का कार्य किया जा रहा है, जबकि पीछे बनी सड़क उखड़ रही है। गिट्टियां बाहर निकल रही हैं। खराब सतह निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत ठेकेदार अनसुनी कर रहे हैं। दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने के साथ ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जाएगा और गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं होगी, सड़क का निर्माण शुरू नहीं करने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने ये भी मांग की कि पीछे के हिस्से में जो सड़क उखड़ रही है, उसे दोबारा से ठीक किया जाए। अवर अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed