{"_id":"63597876cf919a76611601f2","slug":"2-15-lakh-metric-tonnes-of-paddy-will-be-procured-from-56-purchasing-centers-ghazipur-news-vns6807380114","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 क्रय केंद्रों से होगी 2.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 क्रय केंद्रों से होगी 2.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद
विज्ञापन

धान खरीद का लक्ष्य तय,ब्लेंडर और सारटेक्स युक्त मिलें ही करेंगी धान की कुटाई
मंडी समिति उपलब्ध कराएगी एनालिसिस किट और पावर डस्टर
बाजरे की खरीद के लिए मार्केटिंग का एक केंद्र और खुला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शासन की ओर से जिले को धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार 2.15 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जाएगी। इसके लिए 56 क्रय केंद्रों का चयन किया गया है। केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। बाजरा की खरीद के लिए यूसुफपुर में मार्केटिंग का एक और केंद्र खुला है।
बीते वर्ष जिले को दो लाख 10 हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उस दौरान विभिन्न संस्थाओं के 131 केंद्र खोले गए थे। उस वर्ष लक्ष्य से ज्यादा करीब दो लाख 12 हजार एमटी की खरीद की गई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले के लक्ष्य में इजाफा हुआ है। पहली नवंबर से होने वाली खरीद की तैयारी जोरों पर चल रही है। विभिन्न संस्थाओं के 56 क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। इसमें मार्केटिंग के 31, पीसीएफ के 14, एफसीआई एक तथा पीसीयू (सहकारिता के माध्यम से) के 10 क्रय केंद्र शामिल हैं।
आगामी खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। मंडी समिति की तरफ से केंद्रों पर एनालिसिस किट एवं पावर डस्टर उपलब्ध कराया जाएगा। एफपीओ, एफपीसी के क्रय केंद्रों का प्रस्ताव मंडी समिति से माध्यम से मिलते ही उनके अनुमोदन की कार्रवाई की जाएगी। इस बार धान की कुटाई का कार्य ब्लेंडर एवं सारटेक्स युक्त मिलों से ही कराया जाएगा। जिले में 1054 गांठ बोरा उपलब्ध है जबकि 15 सौ गांठ बोरा जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। मालूम हो कि पंजीकृत सहकारी समिति के माध्यम से 72 केंद्र अनुमोदित किए गए थे। शासन की ओर से जारी क्रय नीति में समिति को अनुमति न मिलने के कारण पूर्व में अनुमोदित पीसीयू के 41 एवं यूपीएसएस के 31 केंद्रों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
0000 कोट 0000
धान की खरीद के लिए सभी केंद्रों पर ई-पाप मशीन उपलब्ध है। धान की बिक्री के लिए किसान जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं। ताकि उनका शीघ्र सत्यापन कराया जा सके। धान की खरीद से संबंधित सभी तैयारी लगभग पूरा कर ली गई है। - रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
जीपीएसयुक्त वाहनों से होगी धान की ढुलाई
गाजीपुर। आगामी धान की खरीद की तैयारी लगभग पूरा कर ली गई है। इस बार धान एवं कस्टम मिल राइस (सीएमआर) की ढुलाई जीपीएसयुक्त वाहनों से की जाएगी। इस कवायद से केंद्र से मिल एवं मिल से डिपो की दूरी को ट्रैक किया जा सकेगा। इसी के अनुसार संबंधित को ढुलाई के भाड़ा का भुगतान किया जाएगा। सभी केंद्र प्रभारियों को रोजाना सुबह नौ से 11 बजे तक अपना लोकेशन संबंधित ऐप पर अपडेट करना होगा। धान, सीएमआर की ढुलाई एवं हैंडलिंग कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। केंद्रों से मिलों पर जो धान भेजा जाएगा उसका आटोमैटिक मोड से चालान कटेगा। केंद्रों से मिलों के संबंद्धीकरण की कार्रवाई प्रक्रिया में है।