फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   192 km under pothole free campaign. roads will be in good condition

Ghazipur News: गड्ढा मुक्त अभियान के तहत 192 किमी. सड़कें होंगी दुरुस्त

Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
192 km under pothole free campaign. roads will be in good condition
-60 फीसदी कार्य के लिए प्रस्ताव शासन से मिली स्वीकृति
विज्ञापन

- 30 नवंबर तक दुरुस्त करना जिलेभर की सड़कों के गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्रदेशभर में 30 नवंबर तक क्षतिग्रस्त विभिन्न सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश है। अभियान के तहत जिले भर में क्षतिग्रस्त हुुुई सड़कों को 30 नवंबर तक दुरुस्त करना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 192 किमी. क्षतिग्रस्त हुुई सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस में करीब 60 फीसदी कार्य का शासन से स्वीकृति मिल गई है। मौसम बदलते ही सड़क मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न सड़क जर्जर हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। नगर में सीवर कार्य से नगर की विभिन्न सड़कें खराब हो गई है। जिससे आवागमन करने में लोगों को परेशानी होती है। सीवर कार्य के कारण पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर की विभन्न सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे बारिश सहित अन्य दिनों में लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत 30 नवंबर तक क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। उसके बाद डीएम ने जिले भर की क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम और तृतीय ने जिले भर में 192 किमी क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें शासन ने 60 फीसदी कार्य को स्वीकृति कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम बदलते ही सड़क दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। फिलहाल क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया है।
वहीं नगर के प्रधान डाक घर से कलेक्ट्रेट तक, कचहरी मार्ग से विकास भवन तक, विकास भवन से गोराबाजार तक सीवर कार्य के कारण सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आए दिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं सड़क के गड्ढों में मिट्टी डाल गिट्टी से आवागमन लायक बना दिया गया है।
दुल्लहपुर: शासन के निर्देश से क्षेत्र में गड्ढा मुक्ति का कार्य तेज हो गई। गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पूरी तरह से गिट्टी डालकर नई सड़क बनाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है साथ ही जखनिया से फदूधपुर जाने वाली मार्ग पर भी गिट्टी डालकर गड्ढे मुक्ति का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा जखनियां से अमारी जाने वाले मार्ग पर भी गड्ढों में गिट्टी डालकर गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।
इसके अलावा जलालाबाद शहीद चौक से मरदह जाने वाले मार्ग पर भी गिट्टी डालकर गड्ढा मुक्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीएम का निर्देश आते जगह-जगह गड्ढा मुक्त करने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। जिससे आम जनता को अब राहत मिलती हुई नजर आ रही है।
----



नगर पालिका सहित पीडब्ल्यूडी की क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने के अभियान के तहत दुरुस्त करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। कुछ सड़कों पर कार्य भी शुरू हो गया है।

- प्रखर उत्तम, एसडीएम सदर।

-----
प्रदेश भर में 30 नवंबर तक क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश है। शासन को 192 किमी सड़क को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिसमें लगभग 60 फीसदी लंबाई की स्वीकृति मिल गई है। बाकी 40 फीसदी जल्द ही मिल जाएगी। जिसके बाद सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। - एके सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम और तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed