फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जारी रहा सेतु मरम्मत का कार्य, परेशान रहे लोग.

जारी रहा सेतु मरम्मत का कार्य, परेशान रहे लोग.

Fri, 15 Mar 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
जारी रहा सेतु मरम्मत का कार्य, परेशान रहे लोग.
सुहवल। हमीद सेतु के ज्वाइंटर में पड़े दरार की मरम्मत का कार्य छठवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और आवागमन करने वालों की परेशानियां भी बरकरार रही। इसे लेकर लोगों में निराशा के साथ रोष था। लोगों का कहना है कि धीमी रफ्तार से सेतु के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिससे आवागमन करने वालों की दुश्वारियां दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते आठ मार्च की भोर में पिलर संख्या-छह एवं सात के मध्य ज्वाइंटर नंबर-14 की रोलर बेयरिंग खिसकने के कारण दरार पड़ गई थी। किसी दुर्घटना की आशंकावश जिलाधिकारी ने सेतु पर बड़े चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। छह दिन पहले सेतु की मरम्मत का कार्य प्रारंभ होने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। मरम्मत कार्य में अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए दूसरे दिन छोटे चार पहिया वाहनों का संचालन भी सेतु पर रोक दिया गया। इससे लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई। मरम्मत के कार्य में लगे इंजीनियरों की मानें तो गुरुवार की देर रात क्रैक हुए टाप अप एवं बाटम स्लैबों की चिपिंग, एमएच फिटिंग, प्लेट फिक्सिंग का जीपीटू कांक्रिटिंग का काम शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसके अगले दो दिनों के बाद पुन: स्पैन लिफ्टिंग कर पुराने पड़ चुके रोलर बेयरिंग को हटाने एवं जीपीटू केमिकल्स युक्त कांक्रीट का नया पेडिस्टल बेस बनाने के काम के बाद नया बेयरिंग फिक्स किया जाएगा। इसके बाद स्पैन के दूसरे सिरे का काम प्रारंभ होगा। मरम्मत कार्य पूरा होने तक चार पहिया वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक समर बहादुर ने बताया कि मरम्मत कार्य जोर-शोर से जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रहा सवाल वाहनों के लिए इसे खोलने का तो मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इसका काम प्रशासन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed