{"_id":"5be9bcc3bdec2269525f9e2f","slug":"191542044867-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर डिग्री कॉलेज के पास गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर दशहरा के दिन सड़क हादसे में घायल बसपा नेता के पुत्र की घटना के कुछ दिन बाद ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीते माह 19 अक्तूबर को गरुआ मकसूदपुर गांव निवासी संजीव कुमार (24) क्षेत्र के ताड़ीघाट स्थित विजयदशमी का मेला देखने के लिए अपनी बाइक से गया था। मेला समाप्त होने के बाद वह वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव के डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान 23 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी। बीते रविवार को मृतक के पिता बसपा नेता गुलाबचंद राम ने सुहवल थाना में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।