फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आशंकित किसानों और भूस्वामियों को आश्वस्त किया

आशंकित किसानों और भूस्वामियों को आश्वस्त किया

Mon, 24 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आशंकित किसानों और भूस्वामियों को आश्वस्त किया
सुहवल(गाजीपुर)। अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व राजेश कुमार ने सोमवार को रेल परियोजना के अंतर्गत विस्तारीकरण के दायरे में आने वाले गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे को लेकर आशंकित किसानों एवं भूस्वामियों को आश्वस्त किया। बताया कि अधिग्रहित की गई जमीन के संबंध में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं मानक के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। अगर कहीं से किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसे पूरी तरह से सुधारा जाएगा। विभागीय स्तर पर किसी कर्मचारी द्वारा जानबूझकर की गई त्रुटि पाई जाती है तो उस कर्मचारी के खिलाफ जांचकर कडी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने नई रेल लाइन के लिए जगह-जगह अधिग्रहित की गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि सभी को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। जल्द ही संबंधित गांव से होकर गुजरने वाली इस परियोजना का अंश/ अवार्ड निर्धारण पूरा कर सभी को निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर आरवीएनएल के सर्वेयर अजय राय, दानिश, रितेश कुमार, राजस्व निरीक्षक शेषमणीआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed