{"_id":"5b46416f4f1c1b08278b5ea1","slug":"191531330927-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद प्रधानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद प्रधानों का धरना समाप्त
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल(गाजीपुर)। भावरकोल ब्लॉक परिसर में चल रहा ग्राम प्रधानों का धरना दूसरे दिन बीडीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। धरना सभा में पहुंचे बीडीओ ने पत्रक लेकर तीन दिन के भीतर प्रधानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधान संघ की ओर से धरना के समाप्ति की घोषणा की गई। भावरकोल ब्लाक पर तैनात एडीओ अखिलेश मिश्रा की ओर से मुर्की अगाध के ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार तथा अभद्रता की गई थी। यही नहीं बाद में उन्होंने प्रधान के खिलाफ थाने में फर्जी मुकदमा भी लिखवा दिया था। इस रवैये से सारे ग्राम प्रधान नाराज हो गए। सभी प्रधान सहायक विकास अधिकारी पंचायत के स्थानांतरण तथा फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आज दूसरे दिन भी धरना चल रहा था कि इसी बीच खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। वहां प्रधान संघ के विमलेश राय ने उन्हें पत्रक सौंपा। बीडीओ ने सभी को आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर एडीओ को यहां से स्थानांतरित कर दिया जाएगा तथा मुकदमा भी वापस कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रधानों ने बीडीओ का आभार जताया। कहा कि वह हमेशा हक की लड़ाई लड़ते हैं। इस मौके पर वीरेन्द्र यादव, पप्पू कुशवाहा, राजेश, गुंजन यादव, गनेश चौरसिया, राघव तिवारी, गया यादव, बंगाली राय, राधा मोहन यादव, कमलेश राय, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन