{"_id":"5ac7b26e4f1c1bc0618b5dc2","slug":"191523036782-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों को रोस्टर के अनुसार कार्य करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों को रोस्टर के अनुसार कार्य करना होगा
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्कूल चलो अभियान 2018-19 के लिए जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक राइफल क्लब सभागार में शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि बच्चों का नामांकन बढ़ाने एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक विद्यालयों को रोस्टर के अनुसार कार्य करना होगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों में होने वाले नामांकन को चेक किया जाय। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधान का भी सहयोग लिया जाय।
उन्होंने कहा कि सभी विकास खंडों में यह कार्यक्रम कराया जाए। इसके अलावा जिला, विकासखंड स्तर पर ग्राम, वार्ड एवं विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान से संबंधित मेला, गोष्ठी, रैली, प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में भी जिलाधिकारी ने बारी-बारी सभी वार्डनों से जानकारी प्राप्त की, जिसमें अधिकतर विद्यालयों में पीने के पानी, विद्युत एवं शौचालय खराब होने की शिकायत की गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को शिकायतों को अविलंब ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों के कक्षा छह में बालिकाओं के रिक्त स्थान के सापेक्ष नामांकन के लिए गहन रूप से अभिभावकों से संपर्क अभियान चलाया जाय। आवासीय बालिका विद्यालयों में सुरक्षा के प्रति जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने शीघ्र ही व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।