फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आरोपी देवर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपी देवर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
आरोपी देवर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
औड़िहार/सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित एक मुहल्ले की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने देवर के ऊपर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो क्लिप बनाकर दुबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में छानबीन करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी देवर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर रही है।
विज्ञापन

विवाहिता ने पुलिस से बीते 22 मार्च को लिखित शिकायत की था कि बीते आठ मार्च को आरोपी देवर ने दवा के नाम पर नशीली पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो क्लिप बना लिया। आरोपी क्लिप दिखाकर बराबर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस शिकायती पत्र के मुताबिक छानबीन शुरू कर दी थी। सुबह लिखित शिकायत-पत्र के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया। साथ ही विवाहिता के सास, ससुर और पति पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सीओ मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि पीड़िता की शिकायती पत्र पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ विवाहिता के सास, ससुर और पति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़िता को 24 मार्च को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed