{"_id":"5ab147e94f1c1bb9758b6656","slug":"191521567721-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोक-झोंक और आरोप-प्रत्यारोप के बाद जांची गई कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोक-झोंक और आरोप-प्रत्यारोप के बाद जांची गई कापियां
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन चौथे दिन मंगलवार को संगठन के नेताओं और मूल्यांकन करने आए शिक्षकों के बीच हुई नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप के बाद कापियों के जांचने का कार्य शुरू हो गया। मूल्यांकन केंद्र शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज को छोड़कर अन्य छह केंद्रों पर मूल्यांकन नहीं हुआ। मूल्यांकन के लिए उपस्थित शिक्षकों को संगठन के विरोध के चलते खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
चौथे दिन नंदगंज स्थित केंद्र पर 1267 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर सोमवार को 161 कापियों का मूल्यांकन हुआ था। इसे लेकर अब तक कुल 1428 कापियां जांची जा चुकी हैं। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कालेज स्थित केंद्र पर सुबह जब मूल्यांकन करने के लिए शिक्षक पहुंचे तो उस समय वहां गेट पर शिक्षक नेता बैठकर शिक्षकों को अंदर जाने से रोक रहे थे। इसके विरोध में कई शिक्षक कापियों को जांचने के लिए गेट के अंदर घुस गए। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और कापी जांचने वाले शिक्षक गेट के अंदर चले गए। उधर अन्य छह केंद्रों पर एक भी कापी का मूल्यांकन नहीं हो सका है।