{"_id":"5a7c83954f1c1bca798b87df","slug":"191518109589-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश और रणधीर प्रतियोगिता में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश और रणधीर प्रतियोगिता में अव्वल
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात। स्थानीय समता पीजी कालेज के रासेयो शिविरार्थियों ने चौथे दिन गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पर्यावरण, कौशल विकास और युवा विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर का निर्माण किया। निर्णायक मंडल के सदस्य डा. चौथी सिंह यादव, डा. नरेंद्र यादव एवं ओमप्रकाश यादव की टीम ने इन्हें अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया। इसके अनुसार आकाश एवं रणधीर यादव अव्वल रहे। जबकि खुशबू भारद्वाज और पूजा यादव द्वितीय तथा पूजा सोनकर एवं नेहा यादव तृतीय रही। इससे पूर्व सुबह से दोपहर तक कार्यक्रम अधिकारी डा. रणजीत सिंह, डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डा. प्यारेलाल यादव के निर्देशन में शिविरार्थी नाज बानो, प्रिया मोदनवाल, वैशाली सोनकर, रेखा सोनकर, पूजा सोनकर, साधना, सौम्या वर्मा, बिंदु, ममता, सोनी, प्रियंका, नेहा, पूजा, नीतू, करन, आकाश, विनय, अजय गौतम, रणधीर, पंकज, सुशील, सुभाष आदि ने डोरा, मजुई और खुटहीं ग्राम की मलिन बस्ती में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सांध्यकालीन बौद्धिक सभा में पूर्व प्राचार्य डा. चौथी सिंह यादव ने रासेयो की महत्ता और उपादेयता बताई। उन्होंने कहा कि रासेयो से ज्ञान और सेवाभाव प्राप्त करें। शिविर में प्राप्त जानकारी से दूसरों को भी लाभान्वित करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. राजदेव यादव सहित कालेज परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन