फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पार्टी किसानों-उपेक्षितों की लड़ती रहेगी लड़ाई: रामाश्रय

पार्टी किसानों-उपेक्षितों की लड़ती रहेगी लड़ाई: रामाश्रय

Wed, 10 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पार्टी किसानों-उपेक्षितों की लड़ती रहेगी लड़ाई: रामाश्रय
गाजीपुुर। मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में बुुधवार को सरजू पांडेय पार्क में दस सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। साथ ही पीएम और सीएम को संबोधित मांग-पत्र डीएम को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाश्रय राजभर ने कहा कि पार्टी, दलितों, पिछड़ों, किसानों, उपेक्षितों और वंचितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। केंद्र सरकार भारतीय मानव जाति प्रमाण-पत्र जारी करें और सर्वेक्षण करके बीपीएल परिवार के सभी सदस्यों को पेंशन के रुप में प्रतिमाह तीन हजार रुपये दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर आरक्षण लागू किया जाए। साथ ही राजनीति, शिक्षा, सरकारी नौकरियों में नशा खोरी पूर्ण रूप से बंद किया जाए। कहा कि लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में ईवीएम का बहिष्कार कर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। जिले के नान जेड एरिया को जेड एरिया घोषित करने के साथ प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को पूरे प्रदेश में नियमित करते हुुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिले। उन्होंने मांग किया कि कचहरी तिराहे पार बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जाए। साथ ही जिले की बदहाल सड़कों का तत्काल निर्माण कराया जाए। कहा कि आने वाले आगामी चुनाव लड़ने के लिए संगठन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, विनोद कुुमार मौर्या, राममिलन बिंद, मुसाफिर राजभर, राजन राजभर, पंकज राजभर, संजय रावत, रमेश कुमार यादव, अर्जुन राम, छोटे लाल बासफोर, मल्लन राम, बाबूलाल चौहान, अनिल कुमार, रामलाल गुप्ता, रामदयाल राम, रामाश्रय राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राममिलन बिंद और संचालन पुनवासी लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed