फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ठंड ने बढ़ाई आलू उत्पादक किसानों की मुश्किलें

ठंड ने बढ़ाई आलू उत्पादक किसानों की मुश्किलें

Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
ठंड ने बढ़ाई आलू उत्पादक किसानों की मुश्किलें
दुबिहा। आलू उत्पादक किसानों के लिए प्रतिवर्ष पाला और झुलसा रोग मुसीबत लेकर आता है। ठंड बढ़ने के साथ इनका प्रकोप खेतों में नजर आने लगता है। इसे अगर नजर अंदाज कर दिया गया तो फिर उत्पादन प्रभावित हो जाता है। इसे बचाने के लिए किसान थोड़ा एहतियात और कुछ दवाओं का छिड़काव कर रोगों के प्रभाव से फसल नुकसान होने से बचा सकते हैं। प्रतिवर्ष ठंड अपने साथ भीषण शीतलहर लेकर आती है। इससे आलू उत्पादक किसानों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ आलू की फसल पाले और कुहासे के कारण चौपट हो जाती है। लगातार गिरते पारे ने इसकी आशंका बढ़ा दी है। शीतलहर देखकर किसानों को अब आलू के पौधों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। फिलहाल मौसम के मिजाज में भी ठंडक बढ़ती जा रही है। ऐसे में आलू उत्पादक किसानों को फसल पर ध्यान देना अति आवश्यक है। बाराचवर ब्लाक के एडीओ एग्रीकल्चर नर्वदेश्वर सिंह का कहना है कि आलू को पाले की मार से बचाने के लिए खेतों में नमी बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। अगर खेत में झुलसा रोग की संभावना है तो मैंकोजेब दवा का सवा किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। यदि खेत में झुलसा रोग लग चुका है तो इसमें मैंकोजेब और मेटालैक्सिल के मिश्रण वाली दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए। यह दवा दो ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर प्रयोग की जाए। इस हिसाब से एक किलोग्राम दवा का उपयोग एक हेक्टेयर आलू में करना चाहिए। पाला पड़ने पर आलू के खेतों में इस रोग का असर दिखाई देने लगता है और आलू की पत्तियों पर छोटी-छोटी काली बुंदी पड़ जाती है। रोकथाम पर ध्यान न दिया जाए तो यह बढ़ने लगती है और झुलसा रोग और इसके प्रभाव में आलू की पत्तियों पर दाग बनने लगते है। साथ ही इनकी निचली सतह पर महीन रोएं दिखाई देने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed