फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्र-छात्राओं को वितरित किया प्रमाणपत्र

छात्र-छात्राओं को वितरित किया प्रमाणपत्र

Sat, 23 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को वितरित किया प्रमाणपत्र
बहादुरगंज। क्षेत्र के गोपीनाथ पीजी कालेज देवली, सलामतपुर परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पांच दिवसीय आयोजित इंस्पायर साइंस कैंप का समापन शुक्रवार की शाम हुआ। इस मौके पर बीएचयू के डाक्टर एसके मिश्रा 150 छात्र-छात्राओं को विज्ञान किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि विज्ञान एक तथ्य पर आधारित सुसंगति एवं सुव्यवस्थित ज्ञान है। विज्ञान का एक सही रूप वरदान है तो उसका अंधाधुन इस्तेमाल अभिश्राप है। विज्ञान जीवन को सरलता प्रदान करता है। दैनिक जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान कही न कही निहित है। बताया कि नि:संदेह भारत सरकार के इस कार्यक्रम से विज्ञान के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ेगी। रीजनल डायरेक्टर (एनआईओएस) डा. आलोक गुप्ता, डा. अर्चना गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डा. राजेश कुमार , डा. एके सिंह, डा. कोमल वर्मा, डा. एके वर्मा, डा. के सिंह आदि ने शिविर में अपना व्यक्तव्य दिया। अंत में डा. बीएचयू डा. एसके मिश्रा 150 छात्र-छात्राओं विज्ञान किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर संमान किया। प्रमाणपत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। शिविर में कुंवर इंटर कालेज नरवर, पीएम इंटर कालेज मरदह, आरआरपी इंटर कालेज देवली, माता तपेश्वरी इंटर कालेज मरदह आदि के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने वक्ताओं से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान से संबंधित बहुत सारे प्रश्न पूछकर अपने मन की जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed