फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षक पात्रता परीक्षा: दो पालियों में बैठेंगे 17 हजार 31

शिक्षक पात्रता परीक्षा: दो पालियों में बैठेंगे 17 हजार 31

Sat, 14 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा: दो पालियों में बैठेंगे 17 हजार 31
गाजीपुर। बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रता परीक्षा रविवार को होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाने वाली इस परीक्षा में 17 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैैठेंगे। इसके लिए पहली पाली में प्राथमिक स्तर पर आठ तथा दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर पर 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक, जिसमें एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया हैै। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। शनिवार को जिलाधिकारी ने डीआईओएस के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले में आज होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 17 हजार 318 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें प्राथमिक स्तर के 6825 तथा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10493 परीक्षार्थी बैठेंगे। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दिन में ढाई से पांच बजे तक होगी। पहली पाली में बने केंद्रों में जीआईसी, जीजीआईसी गाजीपुर, केंद्रीय विद्यालय, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज, एमएएच इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज प्रमुख हैं। इस पाली में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी पीजी कॉलेज स्थित केंद्र पर 18 सौ हैं। दूसरी पाली में होने वाली उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के केंद्रों में आदर्श इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी गाजीपुर, केंद्रीय विद्यालय, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज आदि शामिल हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक, जिसमें एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी एवं पहली पाली में दो एवं दूसरी पाली में चार उप जिलाधिकारी भी परीक्षा पर नजर रखेंगे। आज दिन में जिलाधिकारी के बालाजी, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने एमएएच इंटर कॉलेज, डीएवी, तूलिका, पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा कि वह परीक्षा में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक गैजेट आदि साथ न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed