{"_id":"5974df9c4f1c1b624b8b45cb","slug":"191500831644-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहरियाबाद (गाजीपुर) । भाकपा माले जखनिया इकाई के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सवालों को लेकर पुलिस के खिलाफ रविवार को रायपुर बाजार से जुलूस निकाला। इसके बाद स्थानीय थाने का घेराव किया।
इसके बाद आयोजित सभा में भाकपा नेता विजयबहादुर सिंह ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर फर्जी ढंग से बेगुनाहों को फंसाने का काम कर रही है। हाजीपुर चट्टी पर हुई दुर्घटना के बाद पुलिस द्वारा निर्दोषों पर कार्रवाई करने काम किया है। इसके बाद थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद द्विवेदी को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर गुलाब सिंह, लालबहादुर बागी, हंसा देवी, रामवृक्ष मौर्य, विरेंद्र मौर्य, रमेश पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन