फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   19 foreign tourists reached Navapura Ghat by cruise

Ghazipur News: क्रूज से नवापुरा घाट पहुंचे 19 विदेशी सैलानी

Thu, 23 Oct 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
19 foreign tourists reached Navapura Ghat by cruise
शहर के नवापुरा घाट पर लगा क्रूज। संवाद
गाजीपुर। वाराणसी के रामनगर गंगा घाट से कोलकाता के लिए रवाना हुआ क्रूज बृहस्पतिवार को शहर के नवापुरा घाट पहुंचा। इस क्रूज में स्विट्जरलैंड से आए 19 सदस्यीय सैलानियों का दल सवार था। क्रूज के नवापुरा गंगा घाट पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। सैलानियों ने यहां उतरकर शहर के ऐतिहासिक गोराबाजार स्थित लॉर्ड कॉर्नवालिस के मकबरे का भ्रमण किया और उसके इतिहास की जानकारी ली। क्रूज के नवापुरा घाट पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए। विदेशी सैलानियों को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला।टूरिस्ट गाइड सुमित भट्टाचार्या ने बताया कि विदेशी पर्यटक वाराणसी भ्रमण के बाद बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे रामनगर घाट से क्रूज पर सवार हुए। दोपहर करीब 1:25 बजे क्रूज नवापुरा घाट पर पहुंचा। शाम चार बजे पर्यटक क्रूज से उतरकर गोराबाजार स्थित लॉर्ड कॉर्नवालिस के मकबरे पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि लॉर्ड कॉर्नवालिस ने भारत में पुलिस सेवा की स्थापना और भू-राजस्व का स्थायी बंदोबस्त लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सैलानियों ने मकबरे की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और निर्माण से जुड़ी कहानियों में गहरी रुचि दिखाई। भ्रमण के बाद सैलानी बस से वापस नवापुरा घाट पहुंचे और देर शाम क्रूज में सवार होकर बक्सर (बिहार) के लिए रवाना हो गए। उनकी यात्रा का समापन 25 अक्टूबर को कोलकाता के हावड़ा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed