{"_id":"5ccc81e4bdec220785345774","slug":"181556906468-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 लाख मतदाता करेंगे 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 लाख मतदाता करेंगे 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में 18 लाख 67 हजार से अधिक मतदाता 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा वोटर जखनियां विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी काफी तेज है। प्रमुख दलों के उम्मीदवार और उनके समर्थक गांव-गांव में सियासी गोटी बिछाने में जुटे हैं।
गाजीपुर संसदीय सीट के लिए 19 मई को मतदान कराया जाएगा। सातवें और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में कश्मकश तेज हो गई है। वहीं, इसे सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ गई है। 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उस समय गाजीपुर संसदीय सीट पर 18 लाख 51 हजार 875 मतदाता थे। इसके बाद, नामांकन के अंतिम दिनांक तक निरंतर पुनरीक्षण चला। इस दौरान 16 हजार 539 नाम मतदाता सूची में बढ़े जबकि 702 नाम हटाए गए। वर्तमान में गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 67 हजार 712 मतदाता हैं। इसमें 10 लाख 16 हजार 718 पुरुष एवं आठ लाख 50 हजार 935 महिला तथा 59 अन्य हैं। इस सीट पर सबसे अधिक मतदाता जखनिया विस सीट पर हैं। जखनिया में दो लाख 21 हजार 998 पुरुष एवं एक लाख 86 हजार 913 एवं नौ अन्य सहित चार लाख आठ हजार 920, सैदपुर में दो लाख पचास पुरुष एवं एक लाख 67 हजार 613 महिला तथा 23 अन्य सहित तीन लाख 67 हजार 686 तथा गाजीपुर विस में एक लाख 85 हजार 961 पुरुष एवं एक लाख 58 हजार 764 महिला एवं 13 अन्य सहित तीन लाख 44 हजार 738 मतदाता हैं। इसके अलावा जंगीपुर में एक लाख 90 हजार 739 पुरुष एवं एक लाख 58 हजार 872 महिला तथा छह अन्य सहित तीन लाख 49 हजार 617 एवं जमानियां विस में दो लाख 17 हजार 970 पुरुष एवं एक लाख 78 हजार 773 महिला और आठ अन्य सहित तीन लाख 96 हजार 751 मतदाता हैं।