{"_id":"5cba1456bdec2214380c4e0c","slug":"181555698774-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसीही समुदाय के लोगों ने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसीही समुदाय के लोगों ने की प्रार्थना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मसीही समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। इस मौके पर जिले भर के चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फादर ने प्रभु यीशु के कृतित्व का वर्णन किया। शहर के तुलती सागर स्थित सीआईपी चर्च में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
फादर अभय सोंस ने प्रार्थना और गीत के साथ प्रभु की आराधना की। उन्होंने सात वचन की चर्चा करते हुए कहा कि संसार के मुक्ति दाता ने सूली पर चढ़ा रहे लोगों के लिए भी माफी मांगी थी। पहले वचन में कहा था कि हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। दूसरे वचन के बारे में कोषाध्यक्ष सिस्टर टी दास ने बताया कि मैं तुझसे सच कह रहा हूं कि तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा। चौपल, प्रवीन दास, आवेंद्र श्रीवास्तव और अंजली लाल ने अन्य वाणियों का समुदाय के लोगों को संदेश दिया। अंतिम वचन में कहा कि हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं। कहने के साथ ही यीशु के प्राण निकल गए। अंतिम वचन में परमेश्वर को अपने को समर्पित करने का संदेश है। इस मौके पर अजय माइकल, रिंकू, प्रिंस, अपित, मोंटी, अबी, शानू, हैप्पी, कालू, पुष्पा रोज, जीत, बिन्नी, अंकित सहित समुदाय के दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद रहे।