फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Workers will bring voters to the booth

मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाएंगे

Tue, 02 Apr 2019 11:26 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Workers will bring voters to the booth
‘अमर उजाला’ की ओर से अपराजिता मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन मंगलवार को सैदपुर ब्लाक सभागार में किया गया। इस दौरान सभी महिलाओं तथा कर्मचारियों को मतदान करने तथा लोगों को बूथ तक अवश्य पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यह तय किया गया कि क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अथिति एवं तहसीलदार दिनेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही बादशाह होती है। उसके अमूल्य वोट से देश की सरकार बनती और बिगड़ती है। ऐसी स्थिति में बिना किसी प्रलोभन के अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। प्रलोभन में किया गया वोट अमूल्य नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया जाना चाहिए। शिक्षित नारी ही परिवार, समाज और राष्ट्र को मजबूत बना सकती है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एवं सैदपुर की सीडीपीओ माधुरी सिंह ने कहा शिक्षा का संबल पा कर नारी अब पुरुष प्रधान समाज की अगुवाई कर रही है। देश की सुरक्षा से लेकर प्रशासनिक कार्य तक अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रही है। ग्राम स्तर पर भी लोग रूढ़िवादी विचारधाराओं से आगे निकल कर महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मान देने का कार्य करें। उन्होंने महिलाओं से 19 मई को होने वाले मतदान में भाग लेने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी बूथ पर जाने के लिए प्रेरित करें । डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से मिलने, उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने एवं दी गई बुकलेट पर उनका हस्ताक्षर करा कर मतदान के लिए संकल्प पत्र भरने को कहा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता औऱ नारी सशक्तीकरण अभियान की प्रसंशा की। उन्होंने सभी से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित जनों को शासन की नीतियों की जानकारी से भी अवगत कराया । इस मौके पर बीसीपीएम मंजू देवी, मुख्य सेविका बेबी श्रीवास्तव, मानती यादव, आशा पांडेय, गायत्री दूबे, पुष्पा सिंह, विद्या सिंह, जेपी पांडेय एवं सहायक विकास अधिकारी कुंवर सत्येन्द्र सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed