फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शांति समिति की बैठक में होली व चुनाव पर चर्चा

शांति समिति की बैठक में होली व चुनाव पर चर्चा

Wed, 13 Mar 2019 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में होली व चुनाव पर चर्चा
मरदह। होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को थाना परिसर में जनप्रतिनिधि और संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सीओ महमूद अली ने शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि होली का पर्व दो दिलों के मिलन का पर्व है। इसे प्रेम से मनाएं। यह भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने के साथ लोगों को संस्कारवान बनाता है। यह आपसी प्रेम और लगाव को बढ़ाते हुए होली त्योहार सामाजिक समरसता का अलौकिक प्रेम का पर्व है। कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान न दे। किसी तरह की अफवाह की सूचना मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जो भी व्यक्ति अशांति का प्रयास करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। होली पर कोई अभद्र व्यवहार करता है, तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बिना लिखित अनुमति के डीजे बजाना अवैध माना जाएगा, जो भी इस आदेश का अवहेलना करेगा। उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष श्यामजी यादव, दारोगा राजेश्वर सिंह, नागेश्वर तिवारी, सरयू नारायण तिवारी, जयप्रकाश, विनय कुमार, जयप्रकाश सिंह, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, रामबचन सिंह, सुनील गुप्ता, प्यारेलाल राजभर, उदयभान राजभर, शिवलोचन, वकील राम, रामबचन यादव, श्रीराम यादव, शर्माजीत राम, वशिष्ठ शर्मा, शिवलाल यादव, रामनाथ यादव, नरेंद्र कुशवाहा, शिवजनम राजभर, चंद्रभान यादव, अकालू यादव, रामजी यादव, सुभाष, ओमप्रकाश यादव, अरविंद सिंह, स्वामीनाथ चौहान, उमेश यादव, शिवराम चौहान, भोला चौहान, शिवनारायण यादव, शिवराम चौहान, जितेंद्र खरवार, नामी गिरी, सुनील राम, चंद्रभान यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण पटवा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed