फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जुमले और झूठ की बुनियाद पर खड़ी है केंद्र और प्रदेश सरकार

जुमले और झूठ की बुनियाद पर खड़ी है केंद्र और प्रदेश सरकार

Mon, 04 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जुमले और झूठ की बुनियाद पर खड़ी है केंद्र और प्रदेश सरकार
कासिमाबाद। जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जुमले और झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। आज समाज के दबे-कुचले, अति पिछड़े लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। यह बातें उन्होंने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित भाईचारा बनाओ महारैली में कहीं। उन्होंने कहा कि दुसाध, पासी, मुसहर, कुर्मी, चौहान, राजभर, बिंद, निषाद, नाई, बढ़ई, कुम्हार जैसी जातियों को रोहिणी समिति की संस्तुति के अनुसार वर्गीकरण कर अलग से आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए लेकिन केंद्र एवं प्रदेश सरकार इन जातियों के साथ धोखा कर रही है। श्री चौहान ने कहा कि इन जातियों को तत्काल आरक्षण का लाभ नहीं मिला तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। विशिष्ट अतिथि चंद्रभान चौहान ने कहा कि आजादी के बाद भी अति पिछड़ी जातियां गुलामी की जंजीरों से जकड़ी हुई है। इन जातियों के पास शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी नदारद हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबंशी चौहान ने कहा कि आरक्षण का लाभ कुछ विशेष जातियां ही उठा रही हैं। आज जरूरी है व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ने की। यह लड़ाई तभी संभव है जब दलित और पिछड़ी जातियों के लोग संसद और विधानसभा में अधिक से अधिक जीत कर जाएंगे। इस अवसर पर बीके सिंह, फूलचंद चौहान, विष्णु प्रताप सिंह, अनिल सिंह, जनक चौहान, सुरेश प्रसाद गुप्ता, राहुल देव चौहान, उपेंद्र गौड़, जिलाध्यक्ष चंद्रमा चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, व्यासमुनि चौहान, मुन्नीलाल चौहान, हीरालाल चौहान, मुन्ना चौहान, रामायण चौहान, शंकर चौहान, संत कुमार चौहान आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जीउत चौहान एवं संचालन जनक चौहान ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed