फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से 50 झोपड़ी राख, पांच मवेशियों की मौत

आग से 50 झोपड़ी राख, पांच मवेशियों की मौत

Sat, 23 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
आग से 50 झोपड़ी राख, पांच मवेशियों की मौत
आग से 50 झोपड़ियां जलीं, पांच मवेशियों की मौत
विज्ञापन

जगदीशपुर की बस्ती में हुई घटना, गृहस्थी के सामान जले
अमर उजाला ब्यूरो
दुबिहां/भांवरकोल। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सोनवानी ग्रामसभा के जगदीशपुर की दलित और राजभर बस्ती में दोपहर 12 बजे चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अगल-बगल स्थित 50 झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया और आग की तेज लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी झोपड़ियां राख में तब्दील हो गईं। आग की इस घटना में पांच मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि हजारों की गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
क्षेत्र के सोनवानी गांवसभा के जगदीशपुर के दलित और राजभर बस्ती के अधिकांश लोग शनिवार की सुबह खाना खाने के बाद प्याज की सोहनी और पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था करने के लिए खेत में चले गए। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे दलित बस्ती निवासी अरुण की झोपड़ी में चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से आग लग गई। जब तक लोग इस आग को बुझाने की कोशिश करते, तब तक हवा तेज होने के कारण आग एक के बाद एक अगल-बगल की झोपड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की दी। जिसे जो साधन मिला, उसे से आग बुझाने में जुट गया। इस बीच गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग में सुनील, सनेही राम, अशोक राम, मिंटू और गोविंद की एक-एक गाय की झुलसकर मौत हो गई, जबकि श्यामनारायण और मदन की गाय गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी होते ही एसडीएम मुहम्मदाबाद रमेश यादव, क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों से क्षति की जानकारी ली। एसडीएम ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

000
इनसेट
आग से जिनकी झोपड़ियां जलीं
राकेश, श्याम नारायण, मदन, धुरा, गुलाबचंद, राजेंद्र, शैतान, नंदलाल, राकेश, स्नेही, अशोक, मिंटू, सुनील, वीरेंद्र, ईश्वरचंद, कृष्णा कुमार, राकेश, सत्येंद्र, गोविंद कुमार, नीरज, रामदेव, रामाशीष, सत्येंद्र, रमावती, फुलवसिया, मरछिया, चिंता देवी, विरेंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इनसेट
शादी के लिए रखा सामान जला
दुबिहा। सोनवानी गांवसभा के जगदीशपुर के दलित और राजभर बस्ती में लगी आग से सैकड़ों लोग बेघर हो गए। बस्ती निवासी श्याम नारायण की पुत्री सीमा, मदन की पुत्री प्रियंका, घुरा की पुत्री पूनम, गुलाबचंद की पुत्री सुमन, लालचंद की पुत्री चंदा और लालचंद की पुत्री मंशा की शादी अप्रैल में होने वाली थी। इनके परिवार के लोगों ने शादी के इंतजाम में कपड़ा, जेवरात आदि सामानों को खरीदकर झोपड़ी में रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया।

000
लोगों के सिर से छीनी छत
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सोनवानी गांवसभा के जगदीशपुर के दलित और राजभर बस्ती में शनिवार को दिन में 12 बजे शांत फिजा में उस समय लोगों का शोर-शराबा गूंजने लगा। आग में सब कुछ जलने के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए। न तो तन ढकने के लिए कपड़ा बचा और न पेट भरने के लिए अनाज। आंखों में आंसू लिए पीड़ित नुकसान को एकटक निहारते रहे। कई की आंखों से लगातार आंसू बहते रहे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed