{"_id":"5c59d064bdec2252133200fb","slug":"181549389924-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण और सभी शासकीय कार्यों का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण और सभी शासकीय कार्यों का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को शिक्षक भवन में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार छह से बारह फरवरी तक होने वाली महा हड़ताल में जिले के सभी विद्यालयों में पूर्ण रूप से तालाबंदी करते हुए शिक्षण एवं सभी शासकीय कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल की अवधि में शिक्षा क्षेत्र सदर, करंडा, बिरनो, मरदह एवं रेवतीपुर के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा जिला मुख्यालय के सभी कर्मचारी विकास भवन पर उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे। शेष अन्य ब्लाकों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी अपने ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित शिक्षकों से छह से बारह फरवरी तक होने वाली महा हड़ताल में संबंधित स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कराने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर विजेंद्र, आनंदप्रकाश, पवन कुमार, दिनेश, विरेंद्र यादव, अनिल कुमार, तिलकधारी, इसरार अहमद सिद्दीकी, राजेश यादव, डा. दीनानाथ, रामजन्म, महातिम, इंद्रासन, प्रेम सिंह, शिवमूरत कुशवाहा, श्यामबिहारी, कमलेश, रमाकांत, धर्मराज, लल्लन गुप्ता, भगवती तिवारी, रामाशीष आजाद, प्रेमप्रकाश, अशोक कुमार, अरुण राय, राजेश उपस्थित थे। संचालन जिलामंत्री जितेंद्र कुमार यादव ने किया।