{"_id":"5bfd7c74bdec2241417d191a","slug":"181543339124-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पदयात्रा कर करेंगे योजनाओं का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पदयात्रा कर करेंगे योजनाओं का बखान
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां। भाजपा जखनियां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक सनशाइन स्कूल के परिसर में हुई। इसमें पहली दिसंबर से आयोजित पार्टी के लोगों द्वारा घर-घर पदयात्रा और 30 नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को कामयाब बनाने के संबंध में विचार किया गया।
जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से पहली दिसंबर से बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पार्टी के लोग सरकार की तरफ से किए गए कार्यो को हर घर जन-जन तक पहुंचाने के लिए टोली बनाकर हर रोज दस किमी पदयात्रा करेंगे। लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि पहले योजनाएं बनती थी लेकिन कागज तक सिमटी रह जाती थी लेकिन भाजपा सरकार में पारदर्शिता आई है। योजनाएं हर घर हर जन तक पहुंची है। जखनिया विधानसभा क्षेत्र में छह टोलियां बनाकर कार्यकर्ता हर गांव, हर घर, हर लोग से मिलेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, दुर्गविजय शर्मा, उमापाल, ओमकार सिंह, मुराहू राजभर, रामहित राम, इंद्रदेव कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, प्रमोद वर्मा, अशोक पांडेय, विपिन सिंह, अनिल पांडेय, सरोज मिश्रा, अनीता चौहान, राहुल चौरसिया, चिंटू गुप्ता, छेदी चौहान, ओम प्रकाश पांडेय, उमाशंकर भारद्वाज, अरविंद चौहान, शिव सिंह आदि उपस्थित थे।