फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठेंगे 32 हजार 920 अभ्यर्थी

अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठेंगे 32 हजार 920 अभ्यर्थी

Sun, 11 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठेंगे 32 हजार 920 अभ्यर्थी
गाजीपुर। जिले में आगामी 18 नवंबर को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा-2018 में 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठेंगे। इसके लिए शहर और उससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में कराई जाने वाली परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी जारी है।
विज्ञापन

जिले में पूर्व में टीईटी परीक्षा परीक्षा के लिए कुल 32 हजार 920 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें 22 हजार 924 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और नौ हजार 996 परीक्षार्थी जूनियर स्तर की परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दिन में 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दिन में 2:30 बजे से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने ल्े लिए जल्द ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बताया कि परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ दो पहचान पत्र भी लाना होगा। एक पहचान पत्र वह होगा जिसका उल्लेख आवेदन फार्म में किया गया है एवं दूसरा पहचान पत्र बीटीसी या बीएड के किसी भी सेमेस्टर का कोई भी मूल अंकपत्र होगा। इसमें से कोई एक भी प्रमाण पत्र न होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है।
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए कुल चालीस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनमें राजकीय महिला पीजी कॉलेज, पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज, एमएएच इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, श्री शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज प्रमुख है। इसके अलावा इंटर कालेज खालिसपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, शाहफैज पब्लिक स्कूल, तूलिका पब्लिक स्कूल, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, आदर्श बौद्ध इंटर कालेज, आदर्श शंकर इंटर कालेज, बैजनाथ इंटर कालेज, अभिनव सरस्वती इंटर कॉलेज, केदार इंटर कॉलेज, रामप्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज, शशि मेमोरियल इंटर कॉलेज, माधव सरस्वती एवं अग्रसेन पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed