फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सदर कोतवाली क्षेत्र में आठवें दिन फिर हत्या

सदर कोतवाली क्षेत्र में आठवें दिन फिर हत्या

Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में आठवें दिन फिर हत्या
गाजीपुर। पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी क्राइम कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। बीते 21 सितंबर को जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर के बीचोबीच सराफा कारोबारी सुशील वर्मा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया था। इस घटना का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई कि आठवें दिन कोतवाल क्षेत्र के अतरौली गांव के पास प्रेम-प्रपंच को लेकर अज्ञात बदमाशों ने बाबूलाल बिंद की हॉकी से पीट कर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की कोशिशों के बावजूद अपराध रोक पाने में खाकीवर्दीधारी नाकाम साबित हो रहे हैं। बीते 21 सितंबर की रात नगर के भाजपा कार्यालय के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर नगर के सनबाजार (किला कोहना) निवासी सराफ सुशील वर्मा की अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात के पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए थे। गिरफ्तारी की मांग को लेकर सराफा व्यापारियों के साथ ही मुहल्लावासियों में हंगामा करते हुए नगर में तीन स्थानों पर सड़क जाम किया था। पुलिस ने 48 घंटा में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था और बदमाशों की तलाश में जुट गई थी, लेकिन घटना के सातवें दिन भी पुलिस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में विफल रही। इसी बीच आठवें दिन सदर कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव के पास प्रेम प्रपंच ने बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर निर्मम हत्या कर पुलिस की परेशानी और बढ़ा दिया । घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही, अभी पुलिस ने चर्चित सराफा व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा भी नहीं किया था और आठवें दिन दूसरी हत्या की वारदात हो गई। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों के दिलो-दिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed