{"_id":"5babcc9f867a55013061c199","slug":"181537985695-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर छठें दिन भी जारी रहा कोटेदारोंका धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर छठें दिन भी जारी रहा कोटेदारोंका धरना
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। फेयर प्राइज शाप डीलर एसोसिएशन के कोटेदार छठवें दिन भी अपने-अपने हाट गोदामों पर धरना पर बैठे रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
शहर के गोदाम पर आयोजित धरना में उन्होंने कहा कि शहरी कोटेदारों पर अधिकारियों द्वारा निकासी के लिए जबरदस्ती दबाव डाला जा रहा है। अधिकारियों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि शहरी कोटेदार निकासी ले रहे हैं। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह, नगीना पांडेय, कमलेश पांडेय, केदार, रामकरन यादव, रामप्रवेश सिंह, चंद्रमा सिंह, हृदयानंद पांडेय, तिलकधारी आदि मौजूद थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार मांगों को लेकर हेतिमपुर गांव स्थित राइस मिल परिसर में कोटेदारों का धरना जारी रहा। इस अवसर पर अखिलेश कुमार गुप्ता, बृजवाशी उपाध्याय अकरम खां घरू सिंह मुसाफिर सिंह अशोक यादव पूनम देवी केशव राम सुखिया देवी आदि कोटेदार उपस्थित रहे। अध्यक्षता जगदीश राय और संचालन विजय बहादुर ने किया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय विपणन केंद्र पर आयोजित धरना में अभिषेक जायसवाल, कमलेश पांडेय, इंद्रजीत, प्रवीण जायसवाल, कुमकुम जायसवाल, अनवर खां, रणजीत आदि कोटेदार उपस्थित रहे। मनिहारी संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक पर आयोजित धरना में रामकरन यादव, प्रमोद तिवारी, शिवचंद यादव, विनोद सिंह, कृष्णचंद गुप्ता, अशोक दुबे, आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सीताराम एवं संचालन अशोक कुमार दुबे ने किया।