{"_id":"5ba92228867a557ff265e963","slug":"181537810984-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव के सिवान में सोमवार की सुबह धान के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त में जुट रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
मिर्जा गांव के कुछ लोग सिवान में खेत की तरफ गए तो उन्हें दुर्गंध आई। धान की खेत में गए तो देखा कि एक करीब 30 वर्षीय का शव पड़ा था। यह खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई और मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण मृतक की पहचान करने में जुट गए। पहचान न होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के कुछ ही देर बाद प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना देकर फोरेंसिक टीम को बुलवाया। टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। शव मिलने को लेकर ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद युवक की हत्या कही और करके शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया होगा। इस संबंध में थाना पुलिस ने ग्रामीणों से मृतक के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर कही चोट का निशान भी नहीं है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। मृतक का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।