फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बीडीओ ने दो को किया कार्यमुक्त.

बीडीओ ने दो को किया कार्यमुक्त.

Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने दो को किया कार्यमुक्त.
सादात(गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल वर्मा एवं तकनीकी सहायक मनरेगा यशपाल यादव को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने कार्यमुक्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति लापरवाही के कारण इन्हें कार्यमुक्त किया गया है। सचिव अनिल वर्मा पर पीएम आवास में संतोषजनक प्रगति न होने का भी आरोप है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी श्री पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों और पंचायत अधिकारियों की लापरवाही माफ नहीं की जाएगी। पंचायत अधिकारी अनिल वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती है। उनकी उपलब्धि संतोषजनक नहीं मिली है। जबकि तकनीकी सहायक मनरेगा यशपाल यादव का कार्य संतोषजनक नहीं मिला है। पूर्व में इन दोनों कर्मचारियों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं देखने को मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें कार्यमुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले अन्य कर्मचारियों के साथ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ द्वारा विकास कार्यो की जांच की जा रही है। इसके तहत विकास खंड अंतर्गत गांवों तक पहुंचाई जाने वाली कुल 21 योजनाओं की जांच की जा रही है। जिसमें खामी मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों में गड़बड़ी की रिपोर्ट जिलाधिकारी के बाला जी और मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed