{"_id":"5b4641814f1c1bbe248b5f1c","slug":"181531330945-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीपार्क में अर्जुन का पौधा लगाकर की अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीपार्क में अर्जुन का पौधा लगाकर की अभियान की शुरुआत
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। संपूर्ण मानव जीवन की सुरक्षा एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत के आह्वान पर बुधवार को नगर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। इसकी शुरूआत जिला प्रचारक दीनानाथ ने आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधीपार्क में अर्जुन का पौधा लगाकर किया।
जनजागरण अभियान में जिला प्रचारक ने वृक्षारोपण को लेकर लोगों को जागरूक किया। जिले के प्रत्येक नागरिक को वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए बताया कि हमारे मूल्यवान जीवन को पर्यावरण सेे सुरक्षित रखा जा सकता है। एक वृक्ष से हमें पूरे जीवन भर करोड़ों रुपये मूल्य की प्राकृतिक संपदा प्राप्त होती है, जिसमें जीवनदायिनी आक्सीजन के साथ साथ औषधि, फल, लकड़ी, शुद्ध वातावरण आदि हमें प्राप्त होता है। इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। इन वृक्षों की देखभाल हमें अपने संतानों की तरह करनी चाहिए, जिससे बड़ा होकर हमारे जीवन को आच्छादित कर सकें। इस अवसर पर नगर के लंका मैदान पार्क, गुरुबाग, रविंद्रपुरी, राजेंद्रनगर आदि स्थानों पर नीम, आंवला, सागौन, देवदार, अशोक, अर्जुन आदि के सैकड़ों वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रहलाद राय लाला, प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एपी सिंह, जयप्रकाश सिंह, रिषी, जिला संघ संचालक अशोक राय, जिला कार्यवाह सुभाष राम, नगर प्रचारक प्रेमसागर, कृपाशंकर राय, नगर कार्यवाह अनुज राय, हर्ष, श्याम कश्यप, पंकज तिवारी आदि उपस्थित थे।