{"_id":"5ab148d94f1c1bbc758b6953","slug":"181521567961-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भू-माफिया पोर्टल पर मिली 1163 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भू-माफिया पोर्टल पर मिली 1163 शिकायतें
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सरकारी एवं निजी भूमि पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के मामले में ‘एंटी भूमाफिया पोर्टल’ पर एक साल में अवैध कब्जा करने की कुल 1163 शिकायतें मिलीं। जिसमें 80 फीसदी मामले में कब्जा हटाया गया। जबकि बाकी विचाराधीन हैं। इस तरह एक साल में कुल 54.6259 हेक्टेयर भूमि से कब्जा हटवाया गया है। लेकिन अभी भी कितनी जमीन पर अवैध कब्जा है, इसका प्रशासन के पास कोई आंकड़ा नहीं है।
जनपद में सबसे अधिक सरकारी एवं निजी जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत सदर तहसील में मिली है। यहां ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे आवासीय प्लाट के रूप में विकसित किया गया था। विभाग के अनुसार सदर तहसील में 33.098 हेक्टेयर भूमि से कब्जा हटाया गया है। इसी क्रम में कासिमाबाद तहसील में 0.1010 हेक्टेयर, जमानिया तहसील में 11.6639 हेक्टेयर भूमि, मुहम्मदाबाद तहसील से 5.5130 हेक्टेयर भूमि, सैदपुर तहसील में 0.2500 हेक्टेयर भूमि से कब्जा हटा है। भूमि कब्जा के साथ कई तहसीलों में जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी की गई है। जनपदवासियों का कहना है कि पहले भूमाफिया के खिलाफ लोगों की शिकायतें भी दर्ज नहीं की जाती थ़ी, लेकिन अब ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है। अतिक्रमण मुक्त होने के बाद जहां सरकारी जमीनों का उपयोग जिला प्रशासन संबंधित विभाग को करने का निर्देश दिया है, वहीं निजी जमीन का भी उपयोग लोगों को करने जा रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी भू राजस्व श्रीराम यादव नेे कहा कि एंटी भूमाफिया पोर्टल पर अब तक कुल 1163 शिकायतें मिली हैं, जिसकी जांच कर सरकारी तथा निजी जमीनों पर से अवैध कब्जा हटाने का काम किया गया है। अभी आगे भी कार्रवाई जारी है। एक साल के भीतर जिला प्रशासन ने 54.6259 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा खाली कराने का काम किया है।