{"_id":"597245194f1c1b47458b47ee","slug":"181500661017-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या पखवाड़ा मेले का डीएम ने किया उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या पखवाड़ा मेले का डीएम ने किया उद्धाटन
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम संजय कुमार खत्री ने किया। परिवार कल्याण नियोजन के तहत सात पुरुषों और 12 महिलाओं ने नसबंदी भी कराई। कार्यक्रम के बाद डीएम ने महिला अस्पताल के पास बन रहे मेटरनिटी विंग का भी गंभीरता पूर्वक निरीक्षण किया। साथ ही प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि जनसंख्या में हो रही वृद्धि विकास कार्य में अवरोध पैदा करती है। यहीं नहीं महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल भी नहीं हो पाती है। पालन-पोषण में भी काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। जब तक आम जन इसके प्रति जागरूक नहीं होगा। जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाने में सफलता नहीं मिलेगी। इस मौके पर विभाग की ओर से सात स्टाल भी लगाए गए थे। इन स्टालों पर परिवार नियोजन अस्थायी विधियों की जानकारी तथा प्रचार-प्रसार भी किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परिवार कल्याण नियोजन के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने वाले सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लगातार 15 दिनों तक जनपद के सभी ब्लाकों के ग्रामीण इलाकों में परिवार नियोजन का प्रचार-प्रसार करने का काम करेगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. गिरिश मौर्या, एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा, कार्यक्रम अधिकारी प्रभुनाथ, डॉ. केके वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।