फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 found corona infected, including SDO, one dead

एसडीओ समेत 18 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
18 found corona infected, including SDO, one dead
गाजीपुर। दिलदारनगर में विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ समेत 18 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम पॉजिटिव आई। जबकि एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 3275 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3654 हो चुकी है। वहीं 44 संक्रमितों की मौत हो गई है और एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 335 पहुंच गई है। साथ ही मेडिकल टीम ने 1397 संदिग्धों की स्वैब सैंपलिंग और एंटीजन कीट से जांच की।
विज्ञापन

जनपद में लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई थी। इधर दो दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई कमी से मेडिकल टीम ने राहत की सांस ली है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजना एक हजार से ऊपर संदिग्धों की सैंपलिंग के अलावा एंटीजन कीट के माध्यम से जांच कराई जा रही है। अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही कमी से लोगों ने राहत की सांस ली है। देर शाम आई रिपोर्ट में फत्तेपुर एक, सदर दो, गोविंदपुर एक, सिंगारपुर एक, ताड़ीघाट एक, साधोपुर एक, नौली एक, जमानिया एक, लावा एक, नियाजी एक, मरदह एक, अरशपुर एक, मोहनपुरवा एक, पुलिस लाइन एक, गौसपुर एक, बिरनो थाना एक, एसडीओ दिलदारनगर संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित कर सर्वे टीम सूची तैयार करने में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed