फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   175 sanitation workers cleaned drains across 83 villages.

Ghazipur News: 83 गांवों में 175 सफाईकर्मियों ने की नालियों की सफाई

Wed, 22 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
175 sanitation workers cleaned drains across 83 villages.
महेशपुर आगा गांव में नालियों और घास-फूंस की सफाई के करते सफाईकर्मी। संवाद
दुबिहा। शासन के निर्देश पर बाराचवर विकासखंड क्षेत्र के करीब 83 गांवों में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान में सफाईकर्मियों ने ग्राम पंचायतों में जल निकासी के लिए नालियों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रचिता सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसको लेकर जिले में संचारी रोग अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत विकास खंड के दुबिहा, करिमुद्दीनपुर, लठ्ठूडीह, खड़खड़ा, मोहब्बतपुर बागा सहित सभी ग्राम पंचायतों में 175 सफाई कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगा गया है। यह कर्मचारी नियमित रूप से नालियों की सफाई, सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करा रहे हैं। अभियान के दौरान नालियों से गाद एवं कूड़े का भी सुरक्षित ढंग निस्तारण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed