फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   17179 left the social science exam

सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 17179 ने छोड़ी

Thu, 27 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
17179 left the social science exam
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 17179 ने छोड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान एवं इंटर की फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, आशुलिपि एवं टंकण, बहीखाता आदि विषयों तथा दूसरी पाली में हाईस्कूल कृषि एवं इंटर के छात्रों की अधिकोषण तत्व, कृषि भौतिक एवं जलवायु तथा कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में पहली पाली में 17 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में सामाजिक विज्ञान एवं इंटर की फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, आशुलिपि एवं टंकण, बहीखाता, रेडियो-रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल आदि प्रश्नपत्रों की परीक्षा आयोजित हुई। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 86 हजार 633 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 17 हजार 179 परीक्षा में गैरहाजिर रहे जबकि 69 हजार 454 ने परीक्षा दी। इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 518 में 484 उपस्थित तथा 34 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर में 724 में 42 अनुपस्थित तथा 682 उपस्थित थे।
विज्ञापन

0000
डीडीओ कल करेंगे निरीक्षण
जखनिया। स्थानीय विकासखंड कार्यालय का जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार 29 फरवरी को निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण को लेकर ब्लाक में फाइलों के रखरखाव साफ-सफाई के साथ ही जांच के लिए विभिन्न गांवों के विकास कार्यों की बुकलेट भी तैयार की जा रही है। ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक सतीश कुमार ने बताया कि कार्यालय निरीक्षण कार्य निर्धारित है। इसके बाद क्षेत्र में मोलनापुर उर्फ तालगांव एवं मंझनपुर कला गांव के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed