फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दर्जनों बूथों पर आवश्यक सुविधाएं तक नहीं

दर्जनों बूथों पर आवश्यक सुविधाएं तक नहीं

Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दर्जनों बूथों पर आवश्यक सुविधाएं तक नहीं
औडिहार। गाजीपुर लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बावजूद अभी सैदपुर क्षेत्र के दर्जनों बूथों पर आवश्यक सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। ज्यादातर बूथ सुविधाओं से संतृप्त नहीं हो पाए हैं। कहीं हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराया गया है तो कहीं बिजली की वायरिंग तक नहीं हो पाई है। कुछ जगहों पर अधिकारियों का दौरा होते देख टूटे फर्शों को आनन-फानन में दुरुस्त कराने और साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले दिनों सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने बूथों के निरीक्षण के दौरान यहां क्षेत्र के दर्जनों बूथों की संतृप्तता की हकीकत सामने आ गई। इन बूथों में गोपालपुर, शादीबादी, औड़िहार, मिर्जापुर, बासूपुर, सैदपुर नगर, पियरी आदि के नाम शामिल हैं। मंडलायुक्त को कई बूथों के लिए चिह्नित जर्जर एवं संकरें कमरों को बदलने का निर्देश देना पड़ा। दूसरी ओर, सैदपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 290 एवं 291 प्राथमिक विद्यालय रावल का हैंडपंप पानी की जगह बालू उगल रहा है। उक्त हैंडपंप को रिबोर करने का कार्य अभी बाकी है। बूथ संख्या 227-228 प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में मतदान के दिन परिसर में टेंट लगाने को कहा गया है। उप जिलाधिकारी डा. वेदप्रकाश मिश्र ने बूथों को आवश्यक सुविधाओं से पूर्ण कराए जाने के संदर्भ में बताया कि सभी सर्किल लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों को एक बार पुन: बूथों का अवलोकन करने और वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा गया है। इसके लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अलग से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed