फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अनुपस्थित 29 मतदान कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश

अनुपस्थित 29 मतदान कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश

Thu, 18 Apr 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित 29 मतदान कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोनों पालियों में हुए प्रशिक्षण के दौरान कुल 29 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन बाधित करने तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को कुल 2000 मतदान कर्मचारियों को 40-40 का ग्रुप बनाकर ईवीएम, वीवीपैट की प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई। पीठासीन/मतदान कार्मिकों को वीवीपैट स्क्रीन पर टेस्ट पर्ची की निगरानी, मतदान रजिस्टर का उल्लेख, ईवीएम के साथ अगर वीवीपैट सही ढंग से जुड़ा है या नहीं, कंट्रोल यूनिट के स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहा है या नहीं, अमिट स्याही किस अंगुली पर लगाई जाएगी, मतदन केंद्र के बाहर कितने मीटर परिधि में पीठासीन अधिकारी का अधिकार क्षेत्र होता है एवं अन्य सभी चुनाव से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 14 कर्मचारियों मु. अकबर अली, राजेश यादव, शंभू सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, आनंद कुमार, शशीकांत राय, रामअधार सिंह यादव, योगेंद्र सिंह, अहमद अली अंसारी, अरविंद कुमार, समला प्रसाद यादव, बलिराम राम, विजय कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 15 कर्मचारियों में आसफ उदौला अंसारी, मिथिलेश कुमार राय, हैदर अली राईन, गिरीशचंद्र जायसवाल, राजीव कुमार तिवारी, भोलाराम, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, इंद्रा सिंह, अजीत कुमार, परवरिश सिन्हा, मो. अलीमुद्दीन, अब्दुल रहमान अंसारी, मो. हेदायतुल्लाह, गुलाबी देवी एवं कमलेश सिंह यादव अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने आज अनुपस्थित होते हुए प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है वह 19 अप्रैल को द्वितीय पाली में उपस्थित होकर अपना मतदान प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन बाधित करने तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, उप कृषि निदेशक यूपी सिंह एवं अन्य संबंधित मास्टर ट्रेनर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed