{"_id":"5c6c3829bdec2273a67ca964","slug":"171550596137-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। भारतीय समाज दल के तत्वावधान में प्रधान की बरेजी गांव में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1010वी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण राजभर ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजभर जाति का गौरवशाली इतिहास रहा है। राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से डा. नंदलाल राजभर को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। अंत में कश्मीर के पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रविंद्र राजभर, संजय राजभर, जयहिंद राजभर, दीपक कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।