गाजीपुर। भाकपा माले की ओर से पार्टी के दिवंगत महासचिव विनोद मिश्र की 20 वीं मृत्युवार्षिकी संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। जखनियां में इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र सरकार ने किसानों मजदूरों तथा युवाओं से जो वादा किया था वह सभी जुमला साबित हुआ है। किसान कर्ज मुक्ति और अपनी फसल का वाजिब मूल्य निर्धारण के लिए लड़ रहा है। मजदूर वर्ग आठ एवं नौ जनवरी को हड़ताल पर जा रहा है। ऐसे में अब कम्युनिस्ट आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाकर ही विनोद मिश्र के सपनों को पूरा करने का काम करेंगे। जखनियां कार्यालय पर संकल्प दिवस में गुलाब सिंह, लाल बहादुर बागी, दिनेश राम, हंसा देवी, सुनैना गिरी, उजागिर राम, योगेन्द्र यादव, रामवृक्ष मौर्या, अनिल कुमार, मुन्ना गोड़ आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामवृक्ष संयोगी और संचालन रामनगीना ने किया। सदर ब्लाक में योगेन्द्र भारती, अमरनाथ, धर्मेन्द्र, मोती प्रधान, प्रमोद कुशवाहा, आलोक यादव, ज्ञानचंद मोर्या, करंडा में कमलाकर राम, विजय कुमार, राजदेव, मंजू गोड़, संजय भारती, किशन, सतेन्द्र, सादात में राजेश वनवासी, रामजन्म वनवासी, रवीन्द्र कश्यप, श्रीराम बनवासी, लालजी, हनुमान आदि उपस्थित थे।