फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चिकित्सक लोगों को दिखा रहा था पालतू साप, डसा

चिकित्सक लोगों को दिखा रहा था पालतू साप, डसा

Wed, 26 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक लोगों को दिखा रहा था पालतू साप, डसा
जमानिया(गाजीपुर)। इंसानों के भी कैसे-कैसे शौक होते हैं। कोतवाली क्षेत्र के लोदी मोहल्ला निवासी एक कथित चिकित्सक को सांप पालने का शौक था। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वह एक माह पहले दो सांप के बच्चों को बड़ी कीमत पर खरीदकर लाया था। बाद में एक बच्चा कहीं गायब हो गया। दूसरे सांप के बच्चे को मंगलवार की शाम लोगों को दिखाते समय से सर्प ने चिकित्सक की अंगुली में डस लिया। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्प को मार डाला।
विज्ञापन

मालूम हो कि लोदी मोहल्ला निवासी बदूद का पुत्र कथित चिकित्सक अजहर (38) को कुत्ता और खरगोश पालने का शौक है। वह करीब एक माह पहले दो सांप के बच्चों को 35 हजार में खरीदकर लाया। वह सांपों को धनौता गांव स्थित अपनी डिस्पेंसरी में रखता था। कुछ दिन पहले एक सांप का बच्चा कहीं गायब हो गया था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अजहर हाथ में सांप के बच्चे को लेकर लोगों को दिखा रहा था। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से उसका वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच सर्प ने अजहर की बाएं हाथ की बीच की अंगुली में डस लिया। डसते ही अजहर ने सर्प को फेंक दिया। ग्रामीणों ने सर्प को मार डाला। अजहर ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। उसका उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में उप प्रभागीय वन अधिकारी मुहम्मदाबाद जयप्रकाश नारायण तिवारी ने बताया कि इस सर्प को वाइपर नाम से जाना जाता है। यह सांप बेहद खतरनाक होता है, जो देश के पूर्वी इलाके में पाया जाता है। सांप पालना गैर-कानूनी है। जांच-पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed