फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जाति देखकर दी जाती है छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति

जाति देखकर दी जाती है छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति

Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जाति देखकर दी जाती है छात्रवृति व शुल्क प्रतिपूर्ति
गाजीपुर। योगी सरकार जाति देखकर बच्चों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दे रही है। सरकार के इस कृत्य से बच्चों में वैमनस्य एवं विद्वेष की भावना बढ़ गई है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा। आर्थिक रूप से विपन्न ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को बिना किसी भेदभाव के छात्रवृति का वितरण करना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। सरजू पांडे पार्क में मंगलवार को धरना के माध्यम से यह विचार समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को सरजू पांडे पार्क में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भी छात्रवृत्ति कि कंप्यूटर जनित प्रति लेकर पहुंचे थे जिस में पात्रता के बाद भी उन्हें फंड उपलब्धता ना होने के कारण पैसा भेजने से इनकार कर दिया गया था।धरने को संबोधित करते हुए समग्र विकास इंडिया के प्रदेश महामंत्री सनाउल्लाह शन्नै भाई ने कहा की प्रदेश के बच्चे टकटकी लगाकर प्रदेश सरकार की तरफ देख रहे हैं कि हमारे अकाउंट में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा आ जाएगा। जिससे हमारी पढ़ाई आगे की संपन्न होगी किंतु खेद है कि उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।संगठन के नेता गोपाल स्वरूप पांडे ने कहा पहली बार किसी सरकार से इस प्रकार का भेदभाव देखा जा रहा है जिसका खामियाजा आगामी समय में उन्हें भुगतना पड़ेगा। जगनारायण यादव ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी के लिए पूरे प्रदेश और देश के बच्चे अपने बच्चे हैं किंतु ऐसे संवैधानिक पदों पर होकर उन्हें इस प्रकार का कृत्य वोट बैंक के लिए नहीं करना चाहिए। धरना का समय सुबह वैधानिक रूप से निर्धारित था। बार-बार सूचना देने के बाद भी जब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ कूच किए, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के बाला जी के कार्यालय के दरवाजे पर चस्पा कर दिया। इस मौके पर गुल्लू सिंह यादव, रमाकांत पांडे, मोहम्मद मोइनुद्दीन, विवेक कुशवाहा ,शेख साद ,सुनील यादव; दिवांशु पांडे ,राजकुमार राय; राजीव श्रीवास्तव ,हलधर पहलवान, रविंद्र नाथ यादव , उत्कर्ष तिवारी, हनुमान बिंद, आशीष विश्वकर्मा, अवनीश चतुर्वेदी आदि लोगों ने संबोधित किया। सभी का आभार कुंभनाथ जयसवाल एवं संचालन संगठन के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed